होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

On: मार्च 10, 2026 12:16 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र झापन अंतर्गत सोमखेड़ा गांव में सोमवार रात जंगली जानवर (लड़इया) ने घर के बाहर दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला और एक युवती घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल

जानकारी के सोमखेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय निधि पिता सीताराम पटेल और 48 वर्षीय सुशील पति प्रेम सिंह अपने-अपने घर के बाहर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर घर में घुस आया और दोनों पर हमला कर दिया। जानवर ने उनके हाथों में कई जगह काट लिया, जिससे वे घायल हो गईं।

घटना के समय दोनों घर में अकेली थीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक जंगली जानवर भाग चुका था। परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि घटना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सोमखेड़ा गांव में हुई है। घायल अस्पताल पहुंचे तो वे भी अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले की सूचना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दे दी गई है।।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

जिला जेल में बिगड़ी समन्ना में नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की तबीयत, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया

Leave a Comment