होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

On: मार्च 10, 2026 3:25 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह हिंडोरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक कार से 90 लीटर देसी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया और एसडीओपी प्रिया सिंधी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिल्थरा शराब दुकान से एक सफेद रंग की कार में शराब लोड की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बलेनो कार क्रमांक MP 20 ZB 2224 की डिक्की में शराब के कार्टून रखते दो लोगों को पकड़ा। तलाशी में 10 कार्टून में रखी 500 पाव (प्रत्येक 180 एमएल) देसी मसाला शराब, कुल 90 लीटर बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी दानिश खान निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह और प्रकाश राठौर निवासी खंडवा को गिरफ्तार कर 4.52 लाख रुपए कीमत की शराब और कार जब्त की। थाना हिंडोरिया में आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

जिला जेल में बिगड़ी समन्ना में नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की तबीयत, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया

Leave a Comment