होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

On: मार्च 11, 2026 8:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हटा आगमन को लेकर दमोह शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया और सीएसपी एचआर पांडे के निर्देशन में कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, जिला अस्पताल सहित विभिन्न होटलों का औचक निरीक्षण किया।

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर रवाना होने से पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया।

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभिन्न वीवीआईपी लगातार शहर पहुंच रहे हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है और सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शांति भंग की स्थिति निर्मित न हो।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

Leave a Comment