होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में साइकिल दुकान का सामान लाने की बात कहकर निकला था भरत, समन्ना में वीभत्स हत्या; परिजनों की मांग—आरोपी को दी जाए फांसी की सजा

On: मार्च 8, 2026 1:52 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा की नृशंस हत्या के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है। मृतक के परिवार ने आरोपी गुड्डा पटेल को फांसी की सजा देने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि भरत घर से साइकिल दुकान का सामान लाने की बात कहकर बहन के घर टीका लगवाने गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

दमोह में साइकिल दुकान का सामान लाने की बात कहकर निकला था भरत,समन्ना में वीभत्स हत्या परिजनों की मांग

अर्थखेड़ा निवासी भरत विश्वकर्मा के पिता रामगोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को बेटा बहन दीक्षा के घर समन्ना गांव टीका लगवाने जा रहा था। जाने से पहले उसने कहा था कि “पापा मुझे 3000 रुपए दे दो और साइकिल दुकान के सामान की एक पर्ची बना दो, ताकि बहन के घर से लौटते समय दमोह से सामान ले आऊं।” लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा और कुछ देर बाद उसकी हत्या की खबर मिली।

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर समन्ना गांव में आरोपी गुड्डा पटेल ने भरत पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस वीभत्स हत्या से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की मां लक्ष्मी विश्वकर्मा ने रोते हुए बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पाला है। बड़ा बेटा रोहित हरियाणा में मजदूरी करता है, जबकि छोटा बेटा भरत घर पर रहकर साइकिल की दुकान संभालता था और परिवार का सहारा था। उन्होंने कहा कि जिस तरह आरोपी ने उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की है, उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मां ने कहा कि बेटे की मौत के बाद से उन्होंने तीन दिन से खाना नहीं खाया है और उन्हें केवल इंसाफ चाहिए।

बहन दीक्षा विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह भरत ने फोन कर कहा था कि उसे दही बड़े पसंद हैं, इसलिए बनाकर रखना। भाई के आने की खुशी में उसने दही बड़े और खाना तैयार कर रखा था, लेकिन भाई घर पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या की खबर मिल गई।

मृतक के जीजा लोकमन विश्वकर्मा ने बताया कि भरत के आने की सूचना मिलने पर वे घर पर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब 15 साल पहले आरोपी से मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना की कभी कल्पना नहीं की थी। उन्होंने आरोपी के साथ उसके बेटे ताराचंद को भी मामले में आरोपी बनाने की मांग की है।

घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण लगातार घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने भी आरोपी को सख्त सजा देने और मृतक के परिवार को शासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

Leave a Comment