होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

On: मार्च 10, 2026 2:52 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मंगलवार को विशेष पहल करते हुए जनसुनवाई की पूरी व्यवस्था महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष जनसुनवाई में भृत्य से लेकर अधिकारी तक सभी जिम्मेदारियां महिलाओं ने संभालीं।

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी

अपर कलेक्टर मीना मसराम के नेतृत्व में कुल 38 महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई की प्रक्रिया संचालित की। प्रशासन का उद्देश्य था कि महिलाएं अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के महिला अधिकारियों के सामने रख सकें।

इस संबंध में अपर कलेक्टर मीना मशराम ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की दिशा अभिनव पहल है। इससे महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिल रहा है और समस्याओं के समाधान में भी सहूलियत होगी।

वहीं आज मंगलवार दोपहर 12 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके मौके पर ही निराकरण किया गया। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी विभिन्न विभागों की समस्याओं के सम्बद्ध मे अलग अलग स्टॉल यहां लगाए गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल भी विशेष जनसुनवाई में शामिल हुई। जिन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए महिला उत्थान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

सुल्तानी मोहल्ला में घर में फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बजरिया चौकी पुलिस की तत्परता से बची जान

जिला जेल में बिगड़ी समन्ना में नाबालिग की नृशंस हत्या के आरोपी की तबीयत, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया

Leave a Comment