होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, ओजस्विनी स्कूल के बाहर हुई वारदात

On: मार्च 6, 2026 2:43 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रहे 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल के बाहर दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे साथियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

जानकारी के अनुसार इमलाई निवासी ऋषि अपने 10 वीं कक्षा के अंतिम पेपर देने के लिए मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकला, तभी वहां मौजूद एक अज्ञात छात्र ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल छात्र को अन्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वहां मौजूद छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं।

टीआई मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में सरेआम युवक को कार से कुचलने का प्रयास, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

सीएम डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे की तैयारियां तेज: कलेक्टर-एसपी ने हटा में सभा स्थल व हेलिपैड का किया निरीक्षण

दमोह पुलिस ने खेली जमकर होली, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की बौछार से मनाया होली का जश्न, डीजे की धुन पर थिरके एसपी कलेक्टर वीडियो हुआ वायरल

दमोह में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, नाबालिग की हत्या कर मांस खाने और खून पीने का आरोप, ग्रामीणों के आक्रोश के बीच आरोपी गिरफ्तार

हथना में महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ युवक की गोली मारकर निर्मम, क्षेत्र में सनसनी मौके पर पहुंचे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

Leave a Comment