होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह पुलिस ने खेली जमकर होली, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की बौछार से मनाया होली का जश्न, डीजे की धुन पर थिरके एसपी कलेक्टर वीडियो हुआ वायरल

On: मार्च 6, 2026 4:30 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले में होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था संभालने के बाद आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित रक्षित केंद्र में पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

दमोह पुलिस ने खेली जमकर होली, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की बौछार से मनाया होली का जश्न

समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के पुलिस लाइन पहुंचने से हुई। आयोजन में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भी शामिल हुए। यहां फूलों और गुलाल की बौछार के बीच उनका स्वागत किया गया। इसके बाद डीजे की धुन पर वे पुलिसकर्मी के साथ झूमते नजर आए, वहीं फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार के बीच होली का उत्सव मनाया गया।

होली के दिन पुलिस अधिकारी और जवान शहर के प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात रहे, ताकि आम नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मना सकें। वहीं शांतिपूर्ण होली संपन्न होने के बाद दमोह पुलिस के द्वारा होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी अर्चना अहीर, एसडीओपी प्रिया सिंधी, कोतवाली TI मनीष कुमार सहित विभिन्न थाना चौकियों के प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment