दमोह शहर के रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट किए जाने पर लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक जीआरपी थाना में कार्यरत पथरिया फाटक निवासी मजदूर विजय अहिरवार रेलवे स्टेशन स्थित पोहा दुकान पर गया। जहां उसका दुकान संचालक के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के बाद दुकान संचालक छोटू शुक्ला और कर्मचारियों ने विजय अहिरवार के सिर पर लोहे के झारे से हमला कर दिया।
जिसके बाद सड़क पर बेसुध अवस्था में पड़े घायल को राहगीर मोहित रायकवार के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर ने घायल का उपचार शुरू कर दिया हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।









