छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कुछ सेवादारों के आचरण और कथित कुकर्मों को लेकर नाराजगी और दुख व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शास्त्री कहते दिखाई दे रहे हैं कि संत समाज और धर्मस्थलों की प्रतिष्ठा कुछ लोगों की गलत हरकतों से खराब हो रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग सेवा के नाम पर गलत कार्य करते हैं, वे धर्म और संत परंपरा को बदनाम कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बागेश्वर धाम में जगह नहीं दी जाएगी और अनुशासन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शास्त्री ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि धर्मस्थलों की मर्यादा बनाए रखने में सभी सहयोग करें।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में दिए गए उनके प्रवचन के दौरान का है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है।








