होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

खबर का असर — कसाई मंडी में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, अब अपराधों पर लगेगी लगाम

On: अक्टूबर 10, 2025 3:28 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। चौकीदार न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है। कोतवाली थाना अंतर्गत कसाई मंडी में बने पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पांडे की मौजूदगी में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे किया गया।

दरअसल, कसाई मंडी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यहां पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण तो पहले ही कर लिया गया था,

लेकिन चौकी प्रभारी की पदस्थापना में देरी के कारण केंद्र का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था।

चौकीदार न्यूज ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए स्थानीय लोगों की मांग को प्रशासन तक पहुंचाया था।

खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने चौकी प्रभारी राकेश पाठक सहित आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

गुरुवार रात एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन और सीएसपी एच. आर. पांडे के मार्गदर्शन में कसाई मंडी पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस दौरान चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में चौकी का कार्यभार संभाला और रोजनांचा पंजी में पहली एंट्री दर्ज करते हुए कामकाज की शुरुआत की।

अब से स्थानीय नागरिक सीधे इस चौकी में पहुंचकर गौवंश तस्करी, अवैध हथियार कारोबार, चोरी और अन्य अपराधों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

शुभारंभ के मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस स्टाफ और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पांडे ने मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment