होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

On: मार्च 2, 2026 10:48 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में चलती यात्री बस में महिला से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बस मालिक ही कंडक्टर का काम कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार रविवार शाम वारिस ट्रेवल्स की बस (क्रमांक एमपी 14 पी ए 0517) बनवार, बांदकपुर और बनगांव होते हुए हटा की ओर आ रही थी। हटा थाना क्षेत्र की एक महिला बांदकपुर से बस में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में बस मालिक 35 वर्षीय आशिक खान, जो बस में कंडक्टरी भी कर रहा था, महिला की सीट पर आकर बैठ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। घबराई महिला ने अपने जीजा को फोन लगाया। जानकारी मिलते ही आरोपी बनगांव में बस से उतरकर फरार हो गया।

लुहारी में बस घिरी, डायल 112 को सूचना

इसी बीच महिला ने अपने परिचितों को लुहारी में सूचना दे दी। वहां बस को घेर लिया गया और डायल 112 को कॉल किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस बस को अपने कब्जे में लेकर हटा थाने ले आई।

महिला पुलिस विवेचक उपलब्ध न होने के कारण पीड़िता को दमोह महिला थाने भेजा गया, जहां देर रात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में शून्य पर मामला दर्ज कर डायरी हटा थाने भेजी गई।

“जल्द होगी गिरफ्तारी”

हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि वारिस ट्रेवल्स की बस में सवार महिला के साथ कंडक्टर आशिक खान द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment