होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव, पहचान रोशन खान लिधौरा के रूप में हुई

On: सितम्बर 22, 2025 8:09 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुद्वारा और डॉक्टर बुधवानी के बीच स्थित गली में रेलवे स्टेशन के समीप युवक की लाश पड़ी मिली। आसपास बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार और एएसआई साहब सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी ली, तो उसमें आधार/आयकर कार्ड और रेल टिकट मिला।

दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान रोशन खान पिता रईस खान निवासी वार्ड क्रमांक 12, ग्राम लिधौरा खुर्द परसोरिया, जिला सागर के रूप में हुई। वहीं, सूचना मिलते ही परिजनों को बुला लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लाश आशीष जैन की होटल के पीछे गली में पड़ी मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment