होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सीतानगर डैम लबालब, सुनार नदी का अद्भुत नजारा बना आकर्षण

On: सितम्बर 22, 2025 2:33 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। नरसिंहगढ़ के पास स्थित सीतानगर डैम इन दिनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। डैम के गेट बंद होने के बाद यह पूरी तरह लबालब भर चुका है। इससे सुनार नदी का नजारा और भी मनमोहक हो उठा है। छतरपुर हाइवे पर चैनपुरा पुल से गुजरने वाले राहगीर इस दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

नदी का पानी पुल से महज ढाई से तीन फीट नीचे तक पहुंच गया है, जिससे यहां की प्राकृतिक छटा और निखर गई है। नदी के दोनों किनारों का दृश्य भी अद्भुत दिखाई दे रहा है। आधा किलोमीटर दूर तक पानी की लहरें हिलोरे मार रही हैं, जबकि किनारों पर फैली हरियाली और जल का संगम देखने वालों का मन मोह लेता है। यहां रुककर लोग फोटो खींच रहे हैं और नजारे को कैमरे में कैद कर रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता का यह संगम दमोह-छतरपुर मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और आसपास के ग्रामीणों के लिए इस समय खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment