होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

16 जनवरी से आयोजित होगा बुंदेली दमोह महोत्सव, साइकिल गर्ल मैराथन से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

On: जनवरी 14, 2026 5:49 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के तहसील ग्राउंड में 16 जनवरी से बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत गर्ल्स साइकिल मैराथन से होगी। इस संबंध में बुधवार दोपहर आयोजन समिति ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
बुंदेली गौरव न्यास के सदस्य विवेक सेंडे ने बताया कि यह महोत्सव 16 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर कलेक्ट्रेट से तहसील ग्राउंड तक बालिकाएं साइकिल मैराथन में भाग लेंगी, जिसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।

16 जनवरी से आयोजित होगा बुंदेली दमोह महोत्सव, साइकिल गर्ल मैराथन से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ


महोत्सव में दिन में खेल प्रतियोगिताएं और रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुंदेली लोकनृत्य, गायन और पारंपरिक कला की प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा मंच पर दी जाएंगी। साथ ही बुंदेली व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग स्थानीय स्वाद का आनंद ले सकेंगे।


आयोजन में करीब 350 दुकानें लगाई जाएंगी, जिनमें खरीदारी की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से मेला स्थल तक निशुल्क ई-रिक्शा सेवा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार 17 दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment