होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

अवैध कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम पर अवैध कब्जाधारियों ने किया हमला

On: सितम्बर 23, 2025 8:47 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन अमले पर हमला करने की घटना सामने आई है। दरअसल, मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर अवैध कब्जाधारी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार करने की कोशिश की गई, इस दौरान डिप्टी रेंजर की वर्दी तक फाड़ दी गई। गनीमत रही कि टीम में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने ​िस्थति पर काबू कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

क्या है मामला

घटना टाइगर रिजर्व के सर्रा वन परिक्षेत्र के सारसबगली बीट की है। कक्ष क्रमांक आरएफ. 245 में गश्ती के दौरान टीम ने जंगल भूमि पर अतिक्रमण कर जुताई करते हुए जितेंद्र घोसी को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी अपने पिता छिदामी घोसी के कहने पर यह कार्य कर रहा था। वहीं, जब टीम ने आरोपी को पकड़ा, तो उसका पिता छिदामी महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचा और डिप्टी रेंजर लखन प्रसाद अहिरवार पर कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए कुल्हाड़ी छीन ली और डिप्टी रेंजर की जान बचा ली। हालांकि इस दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई।

इसके बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही आरोपी जितेंद्र घोसी को गिरफ्तार कर न्यायालय तेंदूखेड़ा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment