होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन : पंच प्यारो का स्वागत

On: नवम्बर 3, 2025 9:55 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर सोमवार को दमोह शहर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ मोरगंज गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा से किया गया, जो स्टेशन चौराहा, तीन गुल्ली चौराहा, किल्लाई नाका सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मोरगंज गुरुद्वारा पहुंचा।

नगर कीर्तन में पंच प्यारों का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में सजी हुई धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं, जिनमें गुरु नानक देव जी के उपदेशों और जीवन प्रसंगों का सुंदर प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में सिख समुदाय के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गुरु वाणी का पाठ करते हुए धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे नगर में भक्ति और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment