होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

रमपुरा में जमीनी विवाद पर पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी: महिला से अभद्रता कर गाली गलौच का वीडियो वायरल

On: नवम्बर 24, 2025 4:13 अपराह्न
Follow Us:
रमपुरा news
---विज्ञापन---

दमोह जिले के रनेह थाना अंतर्गत रमपुरा गांव में पूर्व सरपंच रूपनारायण तिवारी की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर तिवारी ने गांव की महिला अनीता कुशवाहा के साथ सरेराह अभद्रता की, गाली-गलौज करते हुए धमकाया और मारपीट का प्रयास भी किया।

जानकारी के अनुसार, जिस रास्ते से पीड़ित महिला शौच के लिए निकलती थीं, उस मार्ग को पूर्व सरपंच द्वारा लकड़ियां रखवाकर अवरुद्ध कर दिया गया। इसका विरोध करने पर तिवारी भड़क उठे और महिला सहित उसके पति को भी बुरा-भला कहा। विवाद इतना बढ़ गया कि पीड़ित परिजनों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और रविवार शाम रनेह थाना में पूर्व सरपंच के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में चर्चा है कि पूर्व सरपंच का एक बेटा सागर जिले में तहसीलदार है, जिसके नाम पर वह ग्रामीणों पर दबदबा बनाकर उन्हें धमकाता रहता है। पूर्व सरपंच द्वारा अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है या फिर पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment