दमोह मारुताल टोल टैक्स के पास आज बुधवार शाम ओवरलोड ट्रक के अचानक चलते समय टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब ट्रक टोल क्रासिंग के पास से गुजर रहा था। तेज धमाके के साथ टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिससे वहां मौजूद राहगीर और अन्य वाहन चालक घबरा गए।
गनीमत रही क्रासिंग कर रहे लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं पीछे से आ रहे वाहन चालक ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।









