होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हर महीने खून, हर घर में डर – दमोह में हत्याओ का खौफनाक रिकॉर्ड, कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

On: दिसम्बर 20, 2025 11:06 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह । शायद ही साल का ऐसा कोई माह गुजरे जिस माह में किसी न किसी के घर का चिरांग न बुझा हो, साल 2025 में दमोह की धरती बार-बार खून से लाल हुई। जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा हत्याएं, और दर्जन भर से अधिक हत्या के प्रयास—यह हालात की गंभीरता नहीं, बल्कि भयावहता का ऐलान है। पुरानी रंजिश, पारिवारिक कलह, जमीन-पैसे के विवाद और मामूली कहासुनी—हर वजह ने मिलकर जिले को हिंसा की प्रयोगशाला बना दिया।

हर महीने खून, हर घर में डर - दमोह में हत्याओ का खौफनाक रिकॉर्ड, कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

आक्रोश, सनक और बेखौफ अपराध—एक पल का गुस्सा, उम्रभर का पछतावा
कई वारदातें रोकी जा सकती थीं, मगर गुस्से की आग और “देख लेने” की सनक ने हत्याओं को जन्म दिया। खमरिया गांव का मामला इसकी बानगी है—जहां छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। बाद में बयान आया—“इरादा नहीं था।” सवाल यह है कि जब ट्रिगर दबा, तब कानून का डर कहां था?

हर महीने खून, हर घर में डर - दमोह में हत्याओ का खौफनाक रिकॉर्ड, कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

तीन साल का ट्रेंड—अपराध बढ़े, चिंता गहराई

2023: हत्या 19, हत्या का प्रयास 14

2024: हत्या 23, हत्या का प्रयास 16

2025 (दिसंबर तक): हत्या 18+ , हत्या का प्रयास 12+

ये आंकड़े चेतावनी नहीं, रेड अलर्ट हैं।

2025 की हत्याओं की काली फेहरिस्त

फरवरी: शराब विवाद में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या (जबलपुर नाका)

मार्च: मारुताल में बुजुर्ग पर हमला कर हत्या

अप्रैल: तारादेही जंगल में युवक का शव—हत्या की आशंका

अप्रैल: बांसनी में लूट के इरादे से महिला की हत्या

मई: धरम की टपरिया में जमीनी विवाद—पीट-पीटकर हत्या

जून: मड़ाहार पहाड़ी—बीमा के पैसों के लिए भाई ने भाई को मारा

जुलाई: कार से कुचलकर युवक की हत्या

अगस्त: बालाकोट—पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या

सितंबर: शिकारपुरा—चुनावी रंजिश में गोली

सितंबर: खमरिया—फसल विवाद में भाई की हत्या

नवंबर: देहात थाना—खेत में कुल्हाड़ी से हत्या

नवंबर: घनेटा—100 रुपये न देने पर दादी की हत्या

नवंबर: शहर—17 वर्षीय सुमित जैन की चाकुओं से हत्या

दिसंबर में – बेलखेड़ी में हुई युवक की हत्या

हालिया: सेमरा मढ़िया—गला रेतकर युवक की हत्या

असुरक्षा की परछाईं, पुलिस पर बढ़ता दबाव
लगातार हत्याओं ने आमजन में भय और पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अपराधों की प्रकृति पहले से ज्यादा क्रूर और सुनियोजित दिख रही है। गिरफ्तारी और खुलासों के बावजूद वारदातें थम नहीं रहीं—यह कानून के प्रति घटते भय का सीधा संकेत है।

पुलिस का दावा—जनसंवाद से रोकथाम की कोशिश
एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया के मुताबिक, “अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनसंवाद और जागरूकता से छोटे विवादों को गंभीर अपराध बनने से रोकने की पहल है, सभी मामलों की गहन जांच जारी है।”

बड़ा सवाल—क्या दमोह सुरक्षित होगा?


जिले की फिजा में बारूद घुल चुका है। अब सवाल सीधा है—क्या सख्त कार्रवाई, त्वरित न्याय और सामाजिक हस्तक्षेप से यह सिलसिला रुकेगा, या फिर हर महीने कोई नया मातम दस्तक देता रहेगा?

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment