होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

नरसिंहगढ़ में आंबेडकर प्रतिमा पुनः स्थापना की मांग: बीएसपी में किया एकदिवसीय प्रदर्शन 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

On: जनवरी 2, 2026 5:03 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह नरसिंहगढ़ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अहिरवाल समाज, ग्रामवासियों ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे अनुविभागीय अधिकारी पथरिया को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

नरसिंहगढ़ में आंबेडकर प्रतिमा पुनः स्थापना की मांग: बीएसपी में किया एकदिवसीय प्रदर्शन

ज्ञापन में बताया गया कि 23 सितंबर 2023 को ग्राम नरसिंहगढ़ बस स्टैंड पर पूर्व बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे प्रशासनिक आदेश पर 20 दिन में पुनः स्थापना के आश्वासन के साथ हटा दिया गया। आरोप है कि दो वर्ष तीन माह बीत जाने के बावजूद प्रतिमा पुनः स्थापित नहीं की गई, जिससे लोगों में रोष है।

जिला बसपा प्रभारी कोमल अहिरवार के नेतृत्व में हुए आंदोलन में वक्ताओं ने प्रतिमा को सामाजिक स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक बताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिवस में प्रतिमा उचित स्थान पर पुनः स्थापित नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment