होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

निर्माण विवाद के बाद गुंडागर्दी, महिलाओं व बालिकाओं से मारपीट, रोते बिलखते पहुंची कोतवाली

On: जनवरी 19, 2026 10:51 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल वार्ड क्रमांक 4 में चल रहे एक निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में दर्जन भर लोगों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के साथ मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे कुछ लोगों ने पहले महिलाओं से विवाद किया और देखते ही देखते उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

निर्माण विवाद के बाद गुंडागर्दी, महिलाओं व बालिकाओं से मारपीट, रोते बिलखते पहुंची कोतवाली #damoh

घटना के दौरान जब स्थानीय नागरिकों ने बीच-बचाव कर विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकियां दीं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना से वार्ड में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

मारपीट से आक्रोशित पीड़ित महिलाएं और वार्डवासी कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। थाने में मौजूद महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं, जिनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उनके साथ मारपीट की गई।

कोतवाली TI मनीष कुमार ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के सम्बन्ध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment