होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, बेलाताल के समीप शव मिलने से सनसनी, पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद सौंपा गया शव

On: फ़रवरी 18, 2026 4:42 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाताल के समीप मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, बेलाताल के समीप शव मिलने से सनसनी #damoh

कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई सियाराम सिंह ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि प्रेम प्रकाश अग्रवाल द्वारा कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक की शिनाख्त गढ़ी मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय नासिर शाह पिता पीर अली के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों के अनुसार नासिर शाह रात में घर नहीं लौटे थे और परिवार उनके आने का इंतजार करता रहा। पुलिस ने मार्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।

चौकीदार न्यूज, दमोह

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment