होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सागर से मजदूरी पर निकला युवक सागर नाका के पास ट्रेन से कटा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

On: फ़रवरी 19, 2026 5:23 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत सरदार वल्लभभाई ओवरब्रिज के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर जिले के ग्राम रोन कुमारी निवासी मनोहर पिता कमलापत रजक (34) के रूप में हुई है।

सागर से मजदूरी पर निकला युवक सागर नाका के पास ट्रेन से कटा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जानकारी के अनुसार मनोहर बुधवार सुबह मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की खबर मिलते ही गुरुवार को परिजन दमोह पहुंचे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या और हादसा—दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। गुरुवार दोपहर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment