होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

अनाथ किसान यात्रा का खर्राघाट से हुआ आगाज, दंड भरते भर चलकर निकले युवा—सरकार पर फूटा किसानों का गुस्सा

On: नवम्बर 29, 2025 9:27 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह किसानों को समर्थन मूल्य न होने के साथ विभिन्न समस्याएं आक्रोश की लपटें अब सड़क पर दिखाई देने लगीं। यही कारण है कि आज शनिवार दोपहर खर्राघाट इमलिया शिवधाम से युवाओं द्वारा “अनाथ किसान यात्रा” शुरू की गई। जिसने पहले ही दिन अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर हलचल मचा दी।

यात्रा का सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया जब युवा किसान चन्द्रभान लोधी दंडवत चलकर आगे बढ़ते दिखे—यह दृश्य हर किसी के दिल को झकझोर गया। किसानों ने साफ कहा कि सरकार की नीतियों ने उन्हें अनाथ मजदूर बनाकर छोड़ दिया है।

यात्रा किसानों की पाँच बड़ी मांगों को लेकर निकली है। जिसमें धान ₹3100, मक्का ₹2500 समर्थन मूल्य पर खरीदी, मंडी चुनाव, दिन में बिजली और खाद का वितरण सरकारी उचित मूल्य दुकानों से करने की मांग की गई।

इस मामले में कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने सरकार पर किसानों को सम्मान से दूर करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “हमारी मेहनत का दाम छीन लिया गया है, इसलिए यह अनाथ किसान यात्रा आयोजित की जा रही है।

एडवोकेट नरेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि अगर मक्का समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी गई तो किसान सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। पहले दिन की यह यात्रा अर्थखेड़ा में रुकेगी और 2 दिसंबर को दमोह में विशाल किसान सभा के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी।

पहले दिन इमलिया, कांकर, सलैया, टोरी में जनसभाओं के दौरान किसानों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला। जिन्होंने इस यात्रा में शामिल होकर सरकार से अपनी मांगे रख समर्थन किया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment