होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

चौकी प्रभारी आनंद कुमार बने शिक्षक – चौकी में शाला त्यागी बच्चों की लगा रहे पाठशाला

On: नवम्बर 18, 2025 7:26 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी के फासले पर स्थित फुटेराकलां में इन दिनों शिक्षा को लेकर अनोखी पहल चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां चौकी में पदस्थ एएसआई आनंद कुमार ने शाला त्यागी बच्चों को फिर से पढ़ाई से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। आनंद प्रतिदिन चौकी परिसर में इन बच्चों की पाठशाला लगाते हैं।

जहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक नियमित रूप से बच्चे पढ़ने पहुंचते हैं। बता दें कि कई बच्चों के माता-पिता दिल्ली सहित अन्य शहरों में मजदूरी करने जाते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई छूट जाती है या स्कूल से नाम कट जाता है। ऐसे बच्चों को आनंद कुमार खेल-खेल में पढ़ा रहे हैं और उन्हें इतना सक्षम बना रहे हैं।

कि आगामी शैक्षणिक सत्र में वे दोबारा स्कूल में प्रवेश लेकर बिना किसी बाधा के पढ़ाई जारी रख सकें। शुक्रवार को कलेक्टर सुधीर कोचर गांव के दौरे पर थे। उन्हें जब यह जानकारी मिली, तो वे यहां पहुंचे और इस नवाचार की सराहना की।

कलेक्टर ने की प्रशंसा

कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर एएसआई आनंद कुमार की पहल को उत्कृष्ट बताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से उन्हें प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी प्रशासन की वास्तविक पहचान हैं, जो अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

पढ़ाई के साथ खेल कूद का भी मौका

आनंद कुमार बच्चों को न सिर्फ पढ़ाते हैं बल्कि कबड्डी, बैडमिंटन जैसे खेल भी सिखाते हैं। बाल दिवस पर वे बच्चों को स्कूल भी लेकर गए, ताकि वे नियमित स्कूल वातावरण से जुड़ाव महसूस कर सकें।

ग्रामीण बोले बच्चों का भविष्य संवर रहा

ग्रामवासी रामकिशन लोधी, रामप्रसाद यादव ने बताया कि आनंद गांव के बच्चों के लिए स्कूल के शिक्षक और घर के अभिभावक की तरह कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चौकी प्रभारी की इस पहल से बच्चों में पढ़ाई और खेल दोनों के प्रति नई ऊर्जा आई है। उनका भविष्य संवर रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment