होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में कुल्हाड़ी मारकर हत्या से सनसनी

On: नवम्बर 12, 2025 12:19 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह देहात थाना क्षेत्र के बालाकोट मार्ग पर महर्षि स्कूल के पीछे खेत में बने मकान के पास लगे नीम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में सीएसपी एच आर पांडे, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रसिता कुर्मी दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक की पहचान खंडूजा क्रेशर बालाकोट मार्ग निवासी मुकेश यादव पिता रामप्रसाद यादव, उम्र 52 वर्ष के तौर पर की। जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल को घेराबंदी में लिया।

फिलहाल हत्या के पीछे के मुख्य कारणों का पता नहीं चल सका है। जहां पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment