होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बारात घर संचालकों को पुलिस की दो टूक: जाम मामले पर कड़ी चेतावनी

On: नवम्बर 23, 2025 4:58 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। जबलपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम एक साथ आधा दर्जन मैरिज गार्डनों में आयोजित बारात व शादी समारोहों के कारण भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। जाम में एम्बुलेंस तक फंस गई, जिससे मरीजों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आमजन की असुविधा को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छह मैरिज गार्डन संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

#choukidar #damoh बारात घर संचालकों को पुलिस की दो टूक: जाम मामले पर कड़ी चेतावनी

इसी क्रम में रविवार सुबह जबलपुर नाका चौकी में बारात घर संचालकों, डीजे व टेंट हाउस मालिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और चौकी प्रभारी प्रसिता कुर्मी ने उपस्थित संचालकों को डीजे संचालन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डीजे, टेंट हाउस संचालकों के साथ मैरिज गार्डनों के मैनेजर तो मौजूद रहे, लेकिन प्रकरण दर्ज होने के बाद होटल और मैरिज गार्डन मालिकों की गैरहाज़िरी चर्चा का विषय बनी रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment