होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बांदकपुर में किसान मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न, 14 हजार किसानों ने कराया मूंग पंजीयन, राज्यमंत्री लखन पटेल हुए शामिल

On: दिसम्बर 23, 2025 7:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह बांदकपुर स्थित रुद्र मैदान में ‘किसान मिलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की में सरकार की सिंचाई योजनाओं का सबसे बड़ा योगदान है, जिसके चलते प्रदेश और जिले में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ा है।

बांदकपुर में किसान मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न, 14 हजार किसानों ने कराया मूंग पंजीयन

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि जिले में कभी गर्मी के मौसम में मूंग की खेती की कल्पना भी नहीं की जाती थी, लेकिन आज हालात बदले हैं। इस वर्ष जिले के 14 हजार किसानों ने मूंग का पंजीयन कराया और पैदावार भी भरपूर रही। उन्होंने नई तकनीक, नई योजनाओं और उन्नत बीजों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों से खेती बेहतर और लाभकारी बन रही है।

कार्यक्रम में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे किसान उन्नत उपकरणों की जानकारी लेकर उनका उपयोग कर सकें। दुग्ध उत्पादन योजना पर बोलते हुए मंत्री ने इसे खेती के समान लाभकारी व्यवसाय बताया।

इस अवसर पर सिद्धार्थ मलैया, सतेन्द्र सिंह और राजकुमार जैन ने भी किसानों को संबोधित किया। जिले भर से आए प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने आधुनिक खेती, अनुदान, सब्सिडी और बीमा योजनाओं की जानकारी दी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment