होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

On: मार्च 1, 2026 9:06 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की बड़े पैमाने पर खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इमलिया चौकी अंतर्गत सुहेला गांव के लुकाम मौजा में पुलिस ने करीब ढाई से तीन एकड़ जमीन पर तैयार खड़ी अफीम की फसल बरामद की है। खेत में पौधों पर फल और फूल लगे हुए थे, जिससे स्पष्ट है कि खेती व्यवस्थित तरीके से की जा रही थी।

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेतों की घेराबंदी कर तस्दीक की। इसके बाद मजदूरों की मदद से पूरी फसल को कटवाकर बोरियों में भरवाया गया। जब्त की गई फसल की मात्रा अधिक होने के कारण कार्रवाई लंबी चली और आगे भी समय लगने की संभावना जताई गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध खेती रामप्रसाद आदिवासी (22 वर्ष) और भगत सिंह आदिवासी के खेतों में की जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह और इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्रनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

घटना के बाद रविवार शाम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंचे और बाइक से खेतों तक पहुंचकर जायजा लिया। जिन्होंने मौके से फसल को जप्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि अवैध अफीम की यह खेती किस उद्देश्य से की जा रही थी और क्या इसके तार किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। इसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment