होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में दमोह में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, अंबेडकर चौक पर दिया धरना

On: दिसम्बर 24, 2025 9:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की नृशंस हत्या कर शव जलाए जाने की घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दमोह शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब तीन बजे कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए, जहां धरना प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में दमोह में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन #damoh

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश सहित कई देशों में हिंदू अल्पसंख्यकों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराने तथा वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

धरना प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ता बांग्लादेश के राष्ट्रपति मुहम्मद शाहाबुद्दीन का पुतला घसीटते हुए घंटाघर पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, फायर ब्रिगेड की टीम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुतला दहन के समय अग्निशमन वाहन को एहतियातन मौके पर रखा गया।

करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन की समझाइश पर आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment