होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बेलखेड़ी में हुई आंधी हत्या का खुलासा, पुलिस ने मुरैना से किया आरोपी को गिरफ्तार, एसपी ने किया मामले का खुलासा

On: दिसम्बर 20, 2025 3:44 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ी में 7 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कल्लू उर्फ अजय देवलिया 6 दिसंबर को अपने साथी के साथ बेलखेड़ी आया था। 7 दिसंबर को मोटरसाइकिल ले जाते समय आरोपी ने अपने साथी अज्ञात भौतिकी की कॉलर पकड़कर सड़क पर सिर के बल पटक हत्या कर दी थी।

बेलखेड़ी में हुई आंधी हत्या का खुलासा, पुलिस ने मुरैना से किया आरोपी को गिरफ्तार #damoh #choukidar

जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को भरोया हार क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी स्वयं एसडीओपी एवं अन्य पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे थे और सभी पहलुओं पर गहन जांच के निर्देश दिए थे।

मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को बेलखेड़ी निवासी आरोपी पर संदेह हुआ। एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में गठित टीम मुरैना-ग्वालियर रवाना हुई, जहां मुरैना से आरोपी को हिरासत में लिया गया। बटियागढ़ लाने पर पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामले में थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 408/2025 धारा 103(1), 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को हटा न्यायालय में पेश किया गया।

पत्रकार वार्ता में हुआ खुलासा


शनिवार दोपहर 2:30 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी।

बताया आरोपी मृतक को मुरैना से लेकर आया था। जिसका नाम मक्खन बताया जा रहा है। परिजनों और निवास की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिसके सम्बद्ध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। शेष जानकारी जुटाने भी टीम रवाना की जा रही है।

इस कार्यवाही में मुख्य रूप से निरीक्षक रजनी शुक्ला, उप निरीक्षक शेष कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक आनंद कुमार सहित पुलिस बल व साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment