2 आरोपी गिरफ्तार, जिला प्रशासन के द्वारा लगाए प्रतिबंध के बाद भी हो रहा था शराब का निर्यात
दमोह नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने नरसिंहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर दो पेटी शराब जब्त कराई।
जानकारी के मुताबिक दमोह देहात क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में कलारी के पास आज मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक से शराब ले जा रहे आरोपी आकाश राय एवं एक अन्य को पथरिया एवं बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सूचना दी।
घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि 2 और 3 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किए जाने के बावजूद नियमों के विरुद्ध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आईं। स्थानीय लोगों ने संबंधित दुकान संचालक पर भी कार्रवाई की मांग की है।








