होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बीड़ी कारोबारी के घर जीएसटी का छापा, 12 सदस्यीय टीम ने खंगाले दस्तावेज, मचा हड़कंप

On: जनवरी 8, 2026 3:58 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के फुटेरा वार्ड में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब बीड़ी और चाय पत्ती के बड़े कारोबारी मुहम्मद शाहिद खान के घर जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने अचानक दबिश दी। इंदौर जीएसटी आयुक्त के निर्देश पर दमोह पहुंची टीम ने एमएफ ट्रेडर्स से जुड़े व्यापारिक दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है।

बीड़ी कारोबारी के घर जीएसटी का छापा, 12 सदस्यीय टीम ने खंगाले दस्तावेज, मचा हड़कंप #damoh #gst

बताया जा रहा है कि जीएसटी कर भुगतान में संभावित गड़बड़ियों की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। सहायक सेल टैक्स अधिकारी योगेश कुमार दुबे ने बताया कि शाहिद खान 333 बीड़ी और चाय पत्ती के कारोबारी हैं, जिनके टैक्स रिकॉर्ड में खामियों की आशंका जताई गई है। फिलहाल प्रारंभिक जांच चल रही है और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। जीएसटी टीम की गाड़ियों और अधिकारियों की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर जमा हो गए।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कर चोरी या अन्य वित्तीय अनियमितताओं का मामला कितना गंभीर है। फिलहाल पूरे शहर की निगाहें इस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment