होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बिजली चोरी से एक हफ्ते में दूसरी बार ट्रांसफार्मर जला, सुल्तानी मोहल्ला में छापा, अवैध हीटर जब्त

On: दिसम्बर 26, 2025 9:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर में बिजली चोरी अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं के लिए रोज़ की परेशानी बनती जा रही है। सुल्तानी मोहल्ला और करके मोहल्ला क्षेत्र में हालात इतने बिगड़ गए कि 200 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह में दो बार फेल हो गया। बार-बार सर्किट ट्रिप होने, केबल टूटने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई।

अवैध लोड बना तबाही की वजह

जांच में सामने आया कि ट्रांसफार्मर फेल होने की मुख्य वजह बिजली चोरी और भारी क्षमता वाले हीटरों का अनियंत्रित उपयोग था। सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में घरों में नियमों की अनदेखी कर चोरी की बिजली से हीटर चलाए जा रहे थे, जिससे ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक दबाव पड़ा।

सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालन अभियंता एम.एल. साहू के निर्देश पर तथा सहायक अभियंता राघवेन्द्र इडिपाचे के मार्गदर्शन में 25 दिसंबर 2025 को सुल्तानी मोहल्ला एवं करके मोहल्ला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में कनिष्ठ अभियंता पूजा खोब्रागडे, कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता, लाइनमेन एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

चोरी की बिजली से चलते मिले हीटर

चेकिंग के दौरान कई घरों में अत्यधिक लोड वाले हीटर चोरी की बिजली से चलते पाए गए। विभागीय टीम ने मौके से दर्जनों हीटर जब्त किए और विधिवत पंचनामा तैयार कर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए।

कुछ उपभोक्ताओं ने कार्रवाई से बचने के लिए हीटर हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते साक्ष्यों के आधार पर जप्ती और कानूनी कार्रवाई की गई।

धारा 135 के तहत केस दर्ज

सहायक अभियंता राघवेन्द्र इडिपाचे ने बताया कि—
“सर्दी में हीटरों के अत्यधिक और अवैध उपयोग से ट्रांसफार्मर व केबल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जांच में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी सामने आई है। सभी मामलों में बिजली अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई है।”

चेतावनी: कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

कार्यपालन अभियंता एम.एल. साहू ने स्पष्ट किया कि—
“बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की सघन चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”
उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली उपयोग करने और अनावश्यक लोड से बचने की अपील की है।

ईमानदार उपभोक्ता भुगत रहे सजा

बिजली चोरी और अवैध लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फेल होने से उन उपभोक्ताओं को भी घंटों बिजली गुल झेलनी पड़ी, जो नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं।

सर्दी में बढ़ी चोरी

सर्दी शुरू होते ही हीटरों का अवैध उपयोग तेजी से बढ़ा, जिससे बिजली तंत्र पर सीधा असर पड़ा।

विभाग का अल्टीमेटम

बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति अधिक लोड, अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी पर अब सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment