होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बीएलओ की मौत के पांच दिन के अंदर बेटे को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

On: नवम्बर 27, 2025 3:59 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के हाई स्कूल रंजरा में पदस्थ पठारी निवासी प्राथमिक शिक्षक एवं बीएलओ सीताराम गौड़ के निधन के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 5 दिनों में अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर दी।

बीते 22 नवंबर को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर स्वयं मृतक के गांव पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर अनुकम्पा नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।

#choukidar #damoh बीएलओ की मौत के पांच दिन के अंदर बेटे को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

इसी क्रम में गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर कोचर ने मृतक के पुत्र अंकेश सिंह पोरते को शासकीय महाविद्यालय बांदकपुर में भर्ती के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एस. के. नेमा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र मिलते ही परिजनों के चेहरों पर राहत और खुशी नजर आई। परिवार ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर कोचर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment