होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल का समापन, बुंदेली भाषा में बनेंगी 10 फिल्में, गोविंद नामदेव रहे विशेष आकर्षण

On: जनवरी 11, 2026 9:51 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह में आयोजित दो दिवसीय बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल का रविवार को भव्य समापन हो गया। इस आयोजन ने बुंदेलखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को नया आयाम दिया। फेस्टिवल में मुंबई से आए कई नामचीन फिल्म निर्देशक और निर्माता शामिल हुए, जिन्होंने स्थानीय कलाकारों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन दिया।

बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल का समापन,बुंदेली भाषा में बनेंगी 10 फिल्में, गोविंद नामदेव रहे विशेष आकर्षण

शनिवार को फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी दमोह पहुंचे और बुंदेलखंड के कलाकारों से मुलाकात की। वहीं रविवार को वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव कार्यक्रम में शामिल हुए और कलाकारों को अभिनय, फिल्म निर्माण और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। रविवार शाम आयोजित समापन समारोह में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, अभिनेता गोविंद नामदेव सहित मुंबई से आए कई फिल्म निर्माता मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान 10 फिल्म प्रोजेक्ट प्राप्त हुए हैं। आने वाले समय में बुंदेली भाषा में 10 फिल्मों का निर्माण बुंदेलखंड में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला प्रयास है, जिसमें बीज रोपण किया गया है और भविष्य में बुंदेली फिल्म इंडस्ट्री को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और बुंदेली भाषा अपनी समृद्धि व मिठास के लिए जानी जाती है।

मंत्री ने बताया कि दमोह स्थित मानस भवन को आधुनिक ऑडिटोरियम में परिवर्तित करने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिस पर सोमवार से कार्य शुरू हो जाएगा। यहां नाट्य विधा के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और फिल्मी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सकारात्मक सफलता मिली है।
अभिनेता गोविंद नामदेव ने कहा कि वे वर्षों से बुंदेलखंड में ऐसे आयोजन का इंतजार कर रहे थे।

इस फेस्टिवल के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को निर्माता-निर्देशकों से सीधे संवाद और मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाशाली कलाकारों की भरमार है, जरूरत केवल उन्हें अवसर देने की है। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल स्वागत योग्य है। समापन समारोह में मुंबई से आए कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों का सम्मान भी किया गया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment