होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

ब्यारमा नदी पर माफियाओं का कब्जा, खुलेआम जारी अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन

On: दिसम्बर 23, 2025 12:09 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले की ब्यारमा नदी लगातार अवैध खनन की भेंट चढ़ती जा रही है। अभाना स्थित राजघाट से निकली ब्यारमा नदी के सूखे क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बड़े पैमाने पर पत्थर और रेत का अवैध उत्खनन किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खनन माफिया बिना किसी डर के नदी में उतरकर खनिज संपदा को निकालते रहे और उसे बाजार तक पहुंचा दिया गया।

ब्यारमा नदी पर माफियाओं का कब्जा, खुलेआम जारी अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन #damoh


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि रोजाना का सिलसिला बन चुका है। अल सुबह ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नदी में पहुंच जाती हैं और दिन चढ़ने से पहले खनन कर लिया जाता है। माफियाओं का इतना दबदबा है कि ग्रामीण चाहकर भी विरोध नहीं कर पाते। विरोध करने पर विवाद और डर का माहौल बन जाता है।


ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि अंधाधुंध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदी में कटाव बढ़ रहा है, जिससे आसपास के खेतों और गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
खनिज विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। इस मामले में जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र कमलेश ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन वास्तव में अवैध खनन पर लगाम लगाएगा या ब्यारमा नदी यूं ही माफियाओं की लूट का शिकार बनी रहेगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment