होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानछत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहा कबाड़ से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

On: जनवरी 17, 2026 6:33 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलहरी गांव के समीप चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। छत्तीसगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे कबाड़ से भरे ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोका और कंडक्टर के साथ चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानछत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहा कबाड़ से भरा ट्रक

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया। घटना को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन व मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक में भरे पूरे कबाड़ को सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसे हालात बने, लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से यातायात सुचारू रखा गया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment