होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

साइकिल मैराथन व ध्वजारोहण के साथ हुआ बुंदेली दमोह महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यमंत्री लखन पटेल हुए शामिल

On: जनवरी 16, 2026 2:54 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। बुंदेली दमोह महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। आज शुक्रवार सुबह तहसील ग्राउंड से साइकिल मैराथन दौड़ निकालकर महोत्सव का आगाज किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक और कीर्ति स्तंभ चौक से होते हुए पुनः तहसील ग्राउंड पहुंची। समापन पर प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली टीआई मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित पुलिस बल तैनात रहा।

साइकिल मैराथन व ध्वजारोहण के साथ हुआ बुंदेली दमोह महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यमंत्री हुए शामिल

वहीं दोपहर 12 बजे पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया के साथ ध्वजारोहण कर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी व पिट्टू प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता-उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव दमोह की सांस्कृतिक विरासत है, जिसकी शुरुआत 14 वर्ष पूर्व डॉ. सुधा मलैया ने की थी। जिसकी उन्होंने सराहना कर आयोजन समिति के लिए शुभकामनाएं दी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment