दमोह कोटातला जबलपुर रोड पर रविवार दोपहर 1 बजे एक सनसनीखेज सड़क हादसा सामने आया, जहां दमोह से जबलपुर की ओर जा रही कार और सामने से आ रही बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP 21 CA 3828 की बस क्रमांक MP 34 ZF 7177 से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।









