होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह जिला अस्पताल में पीड़ा और आस्था का अनोखा दृश्य

On: जनवरी 21, 2026 9:54 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। जिला अस्पताल से एक सकारात्मक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आमतौर पर अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जिला अस्पताल में इस बार मानवीय संवेदना की तस्वीर देखने को मिली है।

दमोह जिला अस्पताल में पीड़ा और आस्था का अनोखा दृश्य #damoh #hospital

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में प्रसव से पहले नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा जच्चा-बच्चा के स्वस्थ रहने की कामना को लेकर सामूहिक प्रार्थना की जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि डिलीवरी से पूर्व स्टाफ “इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना” प्रार्थना का उच्चारण कर रहा है।

प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को नियमानुसार डिलीवरी वार्ड में भर्ती किया जाता है और इसके बाद यह प्रार्थना की जाती है, ताकि डिलीवरी सुरक्षित हो और मां व नवजात दोनों स्वस्थ रहें। इसी दौरान वार्ड में मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

यह वीडियो आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार आलोचनाओं के बीच जिला अस्पताल से सामने आई इस सकारात्मक पहल की शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है, और लोग इसे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment