दमोह–कटनी स्टेट हाईवे पर समन्ना के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार तीन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी देखरेख में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार एक समारोह में शामिल होकर सागर की ओर जा रहे थे और शराब के नशे में थे। अधिक नशे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रवाना कर दिया









