होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में बढ़ती गुंडागर्दी, बड़ापुल क्षेत्र में सरेआम युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

On: जनवरी 3, 2026 1:00 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बेखौफ बदमाश चाकूबाजी, मारपीट और गुंडागर्दी जैसी घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। हाल के दिनों में टंडन बगीचा क्षेत्र में कासिम खान सहित अन्य आरोपियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पैदल परेड कराई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।

दमोह में बढ़ती गुंडागर्दी, बड़ापुल क्षेत्र में सरेआम युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में


इसी बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ापुल इलाके से एक और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़े एक युवक के साथ दो युवकों ने सरेआम बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किसी भी राहगीर द्वारा बीच-बचाव न करने की स्थिति भी सामने आई है।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है और मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment