होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में सड़क सुरक्षा का बड़ा संदेश: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कीर्ति स्तंभ चौक पर ‘1000 लाइफ्स अभियान’ में बांटे हेलमेट,

On: दिसम्बर 10, 2025 3:49 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कीर्ति स्तंभ चौक पर ‘1000 लाइफ्स अभियान’ में बांटे हेलमेट, जिलेवासियों से नियमों के पालन की अपील

दमोह। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “1000 लाइफ्स अभियान” ने आज एक महत्वपूर्ण रूप लिया, जब जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार दमोह पहुंचे और कीर्ति स्तंभ चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। बुधवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री परमार के साथ हटा विधायक उमा देवी खटीक, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तथा पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कीर्ति स्तंभ चौक पर ‘1000 लाइफ्स अभियान’ में बांटे हेलमेट #damoh

जरूरतमंदों को रोककर वितरित किए हेलमेट

मंत्री इंदर सिंह परमार ने मौके पर सड़क से गुजर रहे जरूरतमंद वाहन चालकों को रोककर निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि हेलमेट केवल एक कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा कवच है।
उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने से होती हैं, और अगर लोग हेलमेट पहनें तो बड़ी संख्या में जानें बचाई जा सकती हैं। मंत्री परमार ने दमोह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियापन की सराहना करते हुए इसे जनता के हित में अत्यंत प्रभावी कदम बताया।

“हेलमेट एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार को सुरक्षित करता है” — प्रभारी मंत्री

मंत्री परमार ने कहा—
“अक्सर हम सोचते हैं कि हेलमेट सिर्फ हमारे लिए है, जबकि सच यह है कि यह पूरे परिवार को सुरक्षित करता है। दुर्घटना सिर्फ एक सेकंड की होती है, लेकिन उसके दुष्परिणाम पूरे जीवन को प्रभावित कर देते हैं।”
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सड़क पर निकलते ही हेलमेट लगाना अपनी आदत बना लें।

कलेक्टर और एसपी की अपील: स्वयं प्रेरित हों लोग

कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि अभियान तभी सार्थक होगा जब लोग बिना किसी दबाव के, स्वयं प्रेरित होकर हेलमेट लगाने का संकल्प करें। कलेक्टर ने कहा—
“लोगों से मेरी अपील है कि घर से निकलते समय हेलमेट पहनना न भूलें। यह छोटी सी सावधानी कई जिंदगियां बचा सकती है।”

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने भी अभियान के उद्देश्य और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि दमोह पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘1000 लाइफ्स अभियान’ का लक्ष्य जिले में हेलमेट उपयोग को एक जन आंदोलन का स्वरूप देना है।

भारी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच. आर. पांडे, कोतवाली TI मनीष कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभियान से बढ़ रही जागरूकता

1000 लाइफ्स अभियान के तहत दमोह पुलिस शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों को जागरूक कर रही है, हेलमेट वितरित कर रही है और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment