होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में रहस्यमय घटना: मकान के भीतर नशे की हालत में मिलीं दो महिलाएं, जांच जारी

On: दिसम्बर 31, 2025 12:16 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खजरी मोहल्ला में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के अंदर दो महिलाएं नशे की हालत में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिलाएं अचेत अवस्था में मिलीं। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने तत्काल निर्भया मोबाइल की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया है।

दमोह में रहस्यमय घटना: मकान के भीतर नशे की हालत में मिलीं दो महिलाएं, जांच जारी #damoh

कोतवाली टीआई मनीष कुमार के अनुसार, जिस मकान से महिलाएं मिलीं वह पटेल परिवार का है और मकान मालिक यहां निवास नहीं करते। मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। महिलाओं की हालत इतनी खराब थी कि वे बयान देने की स्थिति में नहीं थीं। इस बीच महिलाओं को तलाशते हुए उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

जिनसे पुलिस ने प्राथमिक जानकारी जुटाई है। फिलहाल दोनों महिलाएं डॉक्टरों की निगरानी में हैं और होश में आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में इलाज कर रहे डॉ चक्रेश चौधरी ने बताया निर्भया मोबाइल टीम के द्वारा महिला आरक्षकों के द्वारा 2 महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दोनों बेहोशी की हालत में थी। संभवतः नशीले पदार्थ का सेवन किए जाने की संभावना है। जिसकी जांच की जा रही है। फिल हाल दोनों की हालत स्थिर है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment