होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज़ में ठगी, ₹1000 का पेट्रोल भरवाकर कार चालक फरार, CCTV में कैद

On: दिसम्बर 27, 2025 3:37 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के हटा नाका स्थित नायरा पेट्रोल पंप से शुक्रवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दमोह में पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज़ में ठगी, ₹1000 का पेट्रोल भरवाकर कार चालक फरार, CCTV में कैद

पेट्रोल पंप संचालक संदीप पाठक ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.7 मिनट पर ग्रैंड विटारा कार में सवार चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। कार में बच्चे भी बैठे हुए नजर आ रहे थे, जिससे किसी को भी चालक की नीयत पर संदेह नहीं हुआ। पंप पर मौजूद कर्मचारी ने नियमानुसार कार में ₹1000 का पेट्रोल डाला।

पेट्रोल भरने के बाद जैसे ही कर्मचारी ने पैसे मांगे, चालक ने अचानक कार स्टार्ट की और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारी ने तत्काल मालिक संदीप पाठक को सूचना दी, जिसके बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है।

फुटेज में कार, चालक और पेट्रोल भरवाने की पूरी प्रक्रिया साफ नजर आ रही है, हालांकि दुर्भाग्यवश कार का नंबर कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद नहीं हो सका। संचालक संदीप पाठक ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लोग पेट्रोल डलवाकर भाग चुके हैं, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर ऐसे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया है।

इस बार नंबर प्लेट साफ न दिखने के कारण पुलिस को जांच में थोड़ी परेशानी आ रही है।
मामले को लेकर देहात थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर विवेचना शुरू कर दी है और आसपास के मार्गों व टोल नाकों के कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि कार चालक की पहचान की जा सके।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment