होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह में पुलिस चौकी बनी विवाह मंडप: चौकी प्रभारी ने सुलझाया दांपत्य विवाद, बैंड-बाजे के साथ चौकी पहुंची बारात

On: फ़रवरी 25, 2026 10:02 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह आमतौर पर सख्ती और कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस की एक अलग और मानवीय तस्वीर दमोह में देखने को मिली। थाना कोतवाली क्षेत्र की कसाई मंडी चौकी में उस समय अनोखा दृश्य बना, जब चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने पति-पत्नी के विवाद को सुलझाकर चौकी परिसर में ही दोनों का पुनर्विवाह करवा दिया।

दमोह में पुलिस चौकी बनी विवाह मंडप: चौकी प्रभारी ने सुलझाया दांपत्य विवाद, बारात पहुंची पुलिस चौकी

जानकारी के अनुसार दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला चौकी पहुंचा तो प्रभारी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। समझाइश के बाद दोनों ने साथ रहने की सहमति दी। इसके बाद चौकी परिसर में ही जयमाला की व्यवस्था की गई।

पुलिसकर्मी ही घराती-बराती बने और बैंड-बाजे के साथ सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न कराया गया। इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल नजर आया। जिन्होंने पुलिस की मानवीय पहल की सराहना की।

इस दौरान एएसआई राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक योगेंद्र यादव और निर्भया मोबाइल टीम की सविता अहीरवाल सहित स्थानीय लोगों व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment