होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह पीजी कॉलेज में पकड़ा गया मुन्ना भाई, दोस्त की जगह परीक्षा में बैठकर फर्जी तरीके से दे रहा था पेपर

On: दिसम्बर 5, 2025 2:40 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शुक्रवार दोपहर 12 बजे शहर के पीजी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब परीक्षा के दौरान एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया। कॉलेज में बॉटनी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं संचालित की जा रही थी। जहां का ATKT पेपर चल भी चल रहा था, इसी दौरान प्रवेश पत्र की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई।

जानकारी के अनुसार मगरोन निवासी जगदीश काछी की जगह उसका दोस्त भरत पटेल परीक्षा देने पहुंचा था। संदेह होने पर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एन आर सुमन ने उसका आधार नंबर मिलान किया, लेकिन विवरण मेल नहीं खाया। इसके बाद जब पैन कार्ड की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।

दमोह पीजी कॉलेज में पकड़ा गया मुन्ना भाई, दोस्त की जगह परीक्षा में फर्जी तरीके से दे रहा था पेपर

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक जैन ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित किया। मौके पर टीआई मनीष कुमार टीम के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

परीक्षा के दौरान इस तरह की हरकत पर कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रभारी डॉ सविता जैन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई छात्र परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने की कोशिश न कर सके।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment