होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जिले के सभी थाना चौकियों की पुलिस के साथ दमोह शहर की सड़कों पर उतरे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

On: दिसम्बर 11, 2025 9:30 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

जिले के सभी थाना चौकियों की पुलिस के साथ दमोह शहर की सड़कों पर उतरे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पैदल भ्रमण कर यातयात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में गुरुवार शाम 7 बजे शहर में विशेष पैदल भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसपी संदीप सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे सहित जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों—घंटाघर, बस स्टैंड चौराहा, कीर्ति स्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन चौक और मुख्य मार्गों का पैदल निरीक्षण किया।

जिले के सभी थाना चौकियों की पुलिस के साथ दमोह शहर की सड़कों पर उतरे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी #damoh

भ्रमण के दौरान सड़क किनारे सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामग्री रखने की हिदायत दी गई। अचानक पुलिस अधिकारियों के सड़कों पर उतरने से व्यापारियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से एसपी ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवाओं को रोका, उन्हें समझाइश दी और हेलमेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि हेलमेट न केवल चालान से बचाता है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

शहर भ्रमण में कोतवाली टीआई मनीष कुमार, तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह, नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान, पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा, प्रिया सिंधी, रजनी शुक्ला सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत करने के संबद्ध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे सामग्री रखने से यातयात व्यवस्थाओं के बाधित होने पर व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी।

चौकीदार न्यूज, दमोह

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment