होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह सागर मार्ग पर बांसा टोल प्लाजा के पास 2 कारों की भिड़ंत, पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे लोगों को निकाला बाहर

On: नवम्बर 22, 2025 6:34 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह-सागर मार्ग पर बांसा टोल टैक्स के समीप चौथे मील के पास शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2 कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद दोनों ओर दमोह सागर मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्थाएं ढप्प हो गई और करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, हादसे के बाद 2 किलोमीटर तक जाम में फंसे रहे लोग.

#chaukidarnews #damoh दमोह सागर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास 2 बाईकों की जोरदार भिड़ंत, 2 किमी तक जाम

घटना की जानकारी मिलते ही सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने भारी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों कार चालकों सहित कार सवार सुरक्षित है।

जहां मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने करीब 1 घंटे तक लगे रहे जाम में स्वयं वाहनों को धक्का मारते हुए कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलवाकर जाम हटवाते हुए व्यवस्थाएं बहाल की।

मुख्य रूप से वाहनों की तेज रफ्तार हादसों की वजह बन रहे है। जिसकी वजह से असमय लोग काल के गाल में जा रहे है। इस घटना में गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ,

और समय रहते घटना में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। लेकिन पुलिस की तत्परता से यह हादसा टल गया।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment